रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

HIGHLIGHTS
- रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी ने तीज पर्व पर रंगारंग उत्सव का आयोजन किया।
- कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष गरिमा गुप्ता ने की और संचालन चारू बंसल ने किया।
- तीज गीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों में क्लब सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया।
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी की ओर से तीज पर्व के अवसर पर रंगारंग तीज उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष गरिमा गुप्ता ने की, जबकि संचालन चारू बंसल ने किया।
कार्यक्रम में रोटेरियन लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बंसल, असिस्टेंट गवर्नर विशाल कालरा और रीजनल सेक्रेटरी नीरज बंसल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान क्लब सदस्यों ने तीज गीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
नीलम गुप्ता को किया सम्मानित
कार्यक्रम में क्लब की पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन नीलम गुप्ता को उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों और क्लब के प्रति योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं, प्रज्ञा सिंघल को रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी के नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
इंटरैक्ट क्लब को मिला चार्टर सर्टिफिकेट
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी को इंटरैक्ट क्लब शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज शुरू करने के लिए रोटरी इंटरनेशनल की ओर से चार्टर सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ। क्लब पदाधिकारियों ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह पहल युवाओं को सेवा और नेतृत्व से जोड़ने की दिशा में अहम कदम है।
इस अवसर पर रोटेरियन अर्चना बंसल, शशि सिंघल, अंजू गुप्ता, लोचन बंसल, चारू बंसल, नीलम गुप्ता, नीलम जैन और गरिमा गुप्ता अपने परिवार सहित उपस्थित रहीं।
क्लब अध्यक्ष गरिमा गुप्ता ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्लब आगे भी सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और युवा विकास से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.