सत्य निकेतन PG हादसा: आरोपी सुधांशु और शुभम त्यागी 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

HIGHLIGHTS
- सर्वे में कुल 138 पीजी इमारतों में मरम्मत की जरूरत सामने आई।
- दक्षिणी जोन में सबसे ज्यादा 90 पीजी में मरम्मत की आवश्यकता पाई गई।
- चार पीजी इमारतों को सर्वे के दौरान खतरनाक घोषित किया गया।
नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को पांच मंजिला पीजी बिल्डिंग गिरने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी सुधांशु और शुभम त्यागी को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी हादसे में ध्वस्त हुई इमारत में पीजी संचालित कर रहे थे। अब पुलिस दोनों से मामले को लेकर पूछताछ करेगी।
हादसे के बाद पीजी का सर्वे
सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद दिल्ली में 2250 पीजी का सर्वे कराया गया। सर्वे के दौरान 138 इमारतों में मरम्मत की आवश्यकता सामने आई। इनमें सबसे ज्यादा 90 पीजी दक्षिणी जोन में हैं, जहां करीब 47,000 लोग रहते हैं। वहीं, चार इमारतों को खतरनाक घोषित किया गया है।
हाईकोर्ट ने दिए थे सुरक्षा ऑडिट के निर्देश
सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने एमसीडी को एक सप्ताह के भीतर पीजी का सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने एमसीडी से इन आवासों के संचालन के लिए लागू नियामक व्यवस्था की जानकारी भी मांगी थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.