स्विट्जरलैंड में रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी, एक की मौत और पांच घायल

HIGHLIGHTS
- कार्यक्रम को रेव पार्टी बताया गया है
- पुलिस ने घटना के बाद बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया
- अज्ञात हमलावर की तलाश जारी है
आराउ। स्विट्जरलैंड के उत्तरी आरगाउ कैंटन में एक रेव पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस और मीडिया ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
कैंटन पुलिस ने एक्स पर बताया कि कैंटन की राजधानी आराउ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई और पांच लोग घायल हुए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आराउ ज्यूरिख से 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
गोलीबारी के कारणों का नहीं चल सका पता
स्विस सार्वजनिक प्रसारक एसआरएफ के मुताबिक, यह कार्यक्रम रेव पार्टी था। घटना के बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की गई है।
आरगाउ कैंटन पुलिस ने एक बयान में कहा कि अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, हमले के संभावित मकसद और घटना की पूरी परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं।
कहां हुई गोलीबारी की घटना?
पुलिस ने स्विस मीडिया को बताया कि गोलीबारी आराउ के शाकेन इलाके में घुड़दौड़ के मैदान के पास हुई। यह स्थान ज्यूरिख से करीब 46 किलोमीटर पश्चिम में है। इलाके में रविवार तड़के तक रेव पार्टी आयोजित की जानी थी।
घटना के बाद घुड़दौड़ के मैदान, शहर के स्विमिंग पूल और खेल मैदान के आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, एहतियात के तौर पर आराउ के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.