पुल-घर सब बह गए, नहीं हिला ये हरा मकान; नेपाल बाढ़ का वीडियो देख हैरान हुए लोग

HIGHLIGHTS
- फ्लैश फ्लड में पानी का बहाव बेहद तेज नजर आया
- पेड़ और पुल समेत कई चीजें पानी में बह गईं
- आसपास की कई इमारतें भी बाढ़ की चपेट में आईं
काठमांडू। नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के दौरान पानी के तेज बहाव ने रास्ते में आने वाली कई चीजों को बहा दिया। पेड़ और पुल से लेकर घर तक पानी की चपेट में आ गए। हालांकि, इस भीषण तबाही के बीच एक हरे रंग का मकान अपनी मजबूती के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि तेज बहाव के कारण पुल और आसपास के घर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए, जबकि यह मकान बाढ़ के बीच भी मजबूती से खड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि मकान के अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
लोग बता रहे कुदरत का करिश्मा
उफनती नदी और मलबे के बीच सुरक्षित खड़े इस मकान का वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे शानदार इंजीनियरिंग और कुदरत के करिश्मे का उदाहरण बता रहे हैं। आसपास की इमारतें और पुल पानी के तेज बहाव में बह गए, लेकिन बाढ़ की प्रचंड धाराएं इस मकान की नींव को हिला नहीं सकीं।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ का यह भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो नेपाल के किस स्थान का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
वीडियो हो रहा वायरल
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान भी खड़े रहे इस हरे रंग के मकान का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में कीचड़ से भरे बाढ़ के तेज बहाव से घिरा मकान दिखाई दे रहा है। बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ने के दौरान मकान के आसपास की कई इमारतें बह गईं।
लोगों के सुरक्षित बचने का दावा
भयावह दृश्य सामने आने के बाद लोग मकान में फंसे परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। हालांकि, बाद में सामने आए एक अन्य वीडियो में दावा किया गया कि मकान की मजबूती के चलते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बचने में कामयाब रहे।
इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। लोग भगवान का शुक्रिया अदा करने के साथ मकान की निर्माण गुणवत्ता की भी तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने वीडियो के कमेंट में लिखा, "जिस किसी ने भी वह इमारत बनाई है, उसे बधाई हो।"
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.