स्पेन में मनाया गया ला टोमाटीना फेस्टिवल, हजारों लोगों ने एक-दूसरे पर फेंके टमाटर

HIGHLIGHTS
- स्पेन के बुनियोल में 26 अगस्त को ला टोमाटीना फेस्टिवल का आयोजन हुआ।
- फेस्टिवल में हजारों लोगों ने एक-दूसरे पर टमाटर फेंककर मस्ती की।
- इस साल करीब 22 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी।
- आयोजन में करीब 1.5 लाख किलोग्राम टमाटरों का इस्तेमाल किया गया।
बुनियोल। स्पेन के बुनियोल में ला टोमाटीना फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों लोग एक-दूसरे पर टमाटर फेंककर मस्ती करते नजर आए। यह फेस्टिवल 26 अगस्त को आयोजित हुआ था। हर साल होने वाले इस आयोजन में लोग करीब एक घंटे तक एक-दूसरे पर टमाटर फेंकते हैं।
आयोजकों को इस साल दुनिया भर से करीब 22,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। उनका कहना है कि फेस्टिवल में 1,50,000 किलोग्राम (3,30,693 पाउंड) टमाटरों का इस्तेमाल किया जाएगा।
1950 के दशक में फेस्टिवल पर लग गई थी रोक
जनरल फ्रांसिस्को फ्रेंको की तानाशाही के दौरान 1950 के दशक में कुछ समय के लिए इस आयोजन पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, 1980 से फेस्टिवल ने दोबारा वापसी की और हाल के वर्षों में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी लोकप्रियता मिली है।
इस तरह हुई थी शुरुआत
इस फेस्टिवल की शुरुआत 1945 में हुई थी। कहा जाता है कि टोमाटीना की शुरुआत ग्रामीण इलाके के लोगों के बीच हुई एक लड़ाई से हुई थी। उस समय कुछ युवा स्पेन के शहर में धरने पर बैठ गए थे। पुलिस उन्हें रोकने के लिए आगे बढ़ी तो युवाओं ने पास की सब्जी की दुकानों से फल और सब्जियां उठाकर उन पर हमला कर दिया। इसके बाद यहां फूड फाइट के रूप में ‘ला टोमाटीना’ मनाया जाने लगा।
ला टोमाटीना की खास बातें
- स्पेन में यह त्योहार हर साल अगस्त के अंतिम बुधवार को मनाया जाता है।
- इसमें हिस्सा लेने के लिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचते हैं।
- लोगों की संख्या लाखों तक पहुंचने के कारण अब यहां टिकट सिस्टम शुरू किया गया है।
- वर्ष 2002 में इसे फेस्टिविटी ऑफ इंटरनेशनल टूरिस्ट इंटरेस्ट घोषित किया गया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.