सोनभद्र में मतदाता सूची का विशेष वाचन अभियान, जनता से त्रुटि सुधार की अपील

सोनभद्र। जिले में विशेष निर्वाचन नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत रविवार को सभी चार विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची का वाचन किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने सूची को सार्वजनिक रूप से पढ़कर मतदाताओं और बूथ एजेंटों (बीएलए) के सामने रखी।
मतदाताओं से अपील की गई कि वे ध्यानपूर्वक सूची का अवलोकन करें ताकि पात्र व्यक्तियों के नाम सही ढंग से शामिल हों और किसी भी त्रुटि को तुरंत सुधारने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के राजा महेश इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 21 से 26 का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पूरे जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में इसी तरह की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।
प्रत्येक बूथ पर फॉर्म उपलब्ध
अभियान के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर फॉर्म-6 (नए नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम हटाने) और फॉर्म-8 (संपादन या स्थानांतरण) उपलब्ध रहें। जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं थे, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करने के लिए कहा गया।
ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध
ड्राफ्ट मतदाता सूची की पीडीएफ जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है, ताकि नागरिक घर बैठे भी सूची का निरीक्षण कर सकें। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की त्रुटि, दावा या आपत्ति होने पर समय रहते निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से सूचित किया जा सकता है। अभियान के दौरान नामित अधिकारी विभिन्न स्कूल और कॉलेज बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.