मुज़फ्फरनगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, चालक फरार

HIGHLIGHTS
- मुज़फ्फरनगर।
- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक पर बुधवार देर रात सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
- हादसे में अलमासपुर निवासी आकाश और ऋषभ घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
- स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।
- घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
- वहीं आरोपी चालक बिना रुके तेज गति से कार लेकर भाग निकला।…
मुज़फ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक पर बुधवार देर रात सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अलमासपुर निवासी आकाश और ऋषभ घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपी चालक बिना रुके तेज गति से कार लेकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि एक अन्य बाइक सवार ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।
पीड़ित आकाश ने घटना को लेकर गांधी नगर पुलिस चौकी (नई मंडी कोतवाली) में तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन व चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.