मुजफ्फरनगर के होटल में महिला को 10 दिन बंधक बनाने का आरोप, देह व्यापार में धकेलने की कोशिश

HIGHLIGHTS
- मामला नेशनल हाईवे-58 स्थित एक होटल से जुड़ा है।
- महिला ने खुद को सहारनपुर का निवासी बताया है।
- आरोप है कि नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उसे मुजफ्फरनगर लाया गया।
मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे-58 स्थित एक होटल में सहारनपुर की महिला को 10 दिन तक बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसे काम दिलाने का झांसा देकर मुजफ्फरनगर लाया गया और होटल में बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई। हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने महिला को वहां से बाहर निकाला। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।
शुक्रवार रात करीब 11 बजे सामने आए रेस्क्यू के वीडियो में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली है। उसके अनुसार, काम दिलाने का भरोसा देकर उसे मुजफ्फरनगर लाया गया था। इसके बाद नेशनल हाईवे-58 स्थित एक होटल में उसे पिछले 10 दिनों से बंधक बनाकर रखा गया और देह व्यापार में धकेलने का प्रयास किया गया।
हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने बताया कि जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उन्होंने होटल को सील करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.