गोंदिया में तेज रफ्तार ट्रक ने SUV को मारी टक्कर, बच्चे समेत छह की मौत

HIGHLIGHTS
- हादसा नागरा गांव के पास जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर हुआ
- सभी मृतक और घायल काम के लिए तेलंगाना के करीमनगर जा रहे थे
- पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया
गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक एसयूवी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन साल के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। मृतक और घायल सभी मजदूर थे, जो मध्य प्रदेश के बालाघाट से तेलंगाना के करीमनगर काम के लिए जा रहे थे।
ट्रक ने एसयूवी को मारी जोरदार टक्कर
पुलिस के अनुसार, हादसा जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर नागरा गांव के पास हुआ। सामने से आ रही एसयूवी को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने लोगों को वाहन से बाहर निकाला।
हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सात घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्य प्रदेश के रहने वाले थे सभी मृतक
मृतकों की पहचान किरण संतोष वैद्य (26), संतोष मत्रे (38), सुशीला मत्रे (35), रूपसेन तेजलाल सत्याकर (35), ज्योति रूपसेन सत्याकर (32) और तीन वर्षीय आरुष मत्रे के रूप में हुई है।
सभी मृतक मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की किरनापुर तहसील के रहने वाले थे।
पुलिस ने ट्रक चालक मोहसिन खान (32) के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.