डीयू नॉर्थ कैंपस में चुनाव प्रचार के दौरान भिड़े छात्र, दो मामूली रूप से घायल

HIGHLIGHTS
- घटना के बाद नॉर्थ कैंपस में पुलिस की तैनाती की गई।
- झड़प में दो छात्रों को मामूली चोटें आईं।
- नॉर्थ डीसीपी निहारिका भट्ट ने स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी दी।
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ सेंटर एक के बाहर चुनाव प्रचार के दौरान कथित हमले की घटना सामने आई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस घटना के लिए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) पर आरोप लगाया है। एबीवीपी का दावा है कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उसके सदस्यों को निशाना बनाया।
एबीवीपी के मुताबिक, एनएसयूआई को छात्रों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल रहा है और इसी वजह से वह परिसर में हिंसा का सहारा ले रही है। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई जानबूझकर विश्वविद्यालय के शांतिपूर्ण माहौल को खराब कर रही है। संगठन के अनुसार, इसका मकसद एबीवीपी कार्यकर्ताओं को डराना और धमकाना है।
पुलिस की तैनाती, फ्लैग मार्च
नॉर्थ डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि बुधवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में छात्र नेता विशेष यादव के समर्थकों की एबीवीपी छात्रों के साथ झड़प हुई। इस घटना में दो छात्र मामूली रूप से घायल हो गए।
डीसीपी के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पूरे इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है और फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.