तमिलनाडु CM विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को OSD पद से हटाया

HIGHLIGHTS
- चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी.
- जोसेफ विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को अपने राजनीतिक ओएसडी पद से हटा दिया है।
- इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
- आदेश के मुताबिक यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
- सहयोगी दल के विरोध के बाद बढ़ा दबाव राधन पंडित वेट्रिवेल को हाल ही में मुख्यमंत्री विजय की टीम में शामिल किया गया था।
- हालांकि उनकी नियुक्ति को लेकर विपक्ष के साथ-साथ सरकार को समर्थन दे रही सहयोगी पार्टी विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) ने भी नाराजगी ज…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को अपने राजनीतिक ओएसडी पद से हटा दिया है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
सहयोगी दल के विरोध के बाद बढ़ा दबाव
राधन पंडित वेट्रिवेल को हाल ही में मुख्यमंत्री विजय की टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उनकी नियुक्ति को लेकर विपक्ष के साथ-साथ सरकार को समर्थन दे रही सहयोगी पार्टी विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) ने भी नाराजगी जताई थी।
वीसीके ने विधानसभा में टीवीके सरकार को समर्थन दिया हुआ है और उसके दो विधायक सरकार के पक्ष में हैं। पार्टी नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर इस नियुक्ति पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद सरकार पर दबाव बढ़ गया था।
बयान के बाद तेज हुआ विवाद
यह पूरा विवाद उस बयान के बाद और बढ़ गया, जिसमें टीवीके नेता सीटी निर्मल कुमार ने दावा किया था कि राधन पंडित ने विजय की राजनीतिक सफलता की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि ज्योतिषीय सलाह के आधार पर मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव किया गया था।
इस बयान के सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा और राजनीतिक फैसलों में ज्योतिष के प्रभाव को लेकर सवाल खड़े किए। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने राधन पंडित को पद से हटाने का निर्णय लिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.