डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर मोदी-शाह समेत इन नेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार सुबह बारामती में विमान दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा सुबह 8.45 बजे हुआ, जब उनका चार्टर प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस घटना में अजित पवार के साथ चार अन्य लोग भी जान गंवा बैठे। हादसे के समय विमान में कुल पांच-छह लोग मौजूद थे।
अजित पवार के निधन की खबर से सियासी हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अजित पवार जनता के नेता थे और महाराष्ट्र में लोगों से उनका गहरा जुड़ाव था। उन्होंने प्रशासनिक मामलों की समझ और गरीब एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए उनके योगदान की सराहना की।
गृहमंत्री अमित शाह ने इस हादसे को व्यक्तिगत क्षति बताया और कहा कि पिछले साढ़े तीन दशकों में अजित पवार ने महाराष्ट्र की जनता के कल्याण में अपना जीवन समर्पित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने शोक संदेश में कहा कि उनका असमय निधन देश और राज्य के लिए अपूरणीय नुकसान है।
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार की महत्वपूर्ण भूमिका थी और उनके जाने से राज्य की राजनीतिक स्थिति में बड़ा असर पड़ेगा। डीएमके सांसद टी. शिवा ने भी इस घटना को बेहद दुखद बताया। केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमार स्वामी और गिरिराज सिंह ने भी शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।
अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति और प्रशासनिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव आने की संभावना है। उनके योगदान और जनता से जुड़े कामों को हमेशा याद रखा जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.