किसानों के पैदल मार्च से पहले खनौरी बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, बैरिकेड्स और वाटर कैनन तैनात

HIGHLIGHTS
- पैदल मार्च में 51 मुख्य किसानों के साथ करीब 200 अन्य किसान शामिल होंगे।
- किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।
- किसानों के 29 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने का कार्यक्रम है।
किसान संगठनों के खनौरी दाता सिंहवाला बॉर्डर से दिल्ली के जंतर-मंतर तक प्रस्तावित पैदल मार्च को लेकर जींद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नरवाना नहर पुल और बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
51 किसानों का जत्था करेगा कूच
गैर-एसकेएम किसान संगठनों की इस पैदल यात्रा का नेतृत्व किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल कर रहे हैं। यात्रा में 51 मुख्य किसानों के साथ करीब 200 अन्य किसान भी पैदल शामिल होंगे। इस जत्थे के 29 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया है।
पुलिस की कड़ी नाकेबंदी
पैदल यात्रा को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए नरवाना नहर पुल के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर कंक्रीट के पक्के बैरिकेड्स, वाटर कैनन और वज्र वाहन खड़े किए गए हैं।
किसान नेताओं के अनुसार, यह यात्रा आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसान शुभकरण की स्मृति में निकाली जा रही है। इसके तहत किसानों की लंबित मांगों के साथ भारत-अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करने जैसे मुद्दे भी उठाए जाएंगे।
किसानों की चेतावनी
किसान नेताओं ने कहा है कि यदि पुलिस-प्रशासन ने यात्रा को रोकने का प्रयास किया, तो किसान उसी स्थान पर अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
इसके अलावा हरियाणा की विभिन्न खापों का समर्थन जुटाने के लिए उन्हें भी ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.