उत्तराखंड
हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर उल्टा फहराया गया तिरंगा, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

HIGHLIGHTS
- सुभाष घाट पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया था।
- ध्वजारोहण के दौरान तिरंगा उल्टा फहराया गया।
- गलती का पता चलते ही झंडे को तुरंत उतारा गया।
हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया। सुभाष घाट पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की मौजूदगी में जैसे ही तिरंगा फहराया गया, वहां मौजूद लोगों की नजरें इस पर टिक गईं।
तिरंगा उल्टा फहराए जाने की जानकारी सामने आने के बाद आनन-फानन में उसे उतारा गया। इसके बाद तिरंगे को सही तरीके से लगाकर दोबारा फहराया गया।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.