यमुनानगर में बिजली लाइन टूटने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित, यात्रियों में अफरा-तफरी

यमुनानगर। शिवनगर के पास शनिवार देर रात चली तेज आंधी के दौरान 66 केवी की बिजली लाइन टूटकर रेलवे की हाईटेंशन ओवरहेड लाइन (OHE) पर गिर गई। लाइन गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया।
रेल सेवा प्रभावित, यात्रियों को परेशानी
रेलवे ने सुरक्षा कारणों से तुरंत ट्रैक पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इस वजह से लगभग डेढ़ घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। घटना रात लगभग 11:45 बजे हुई। बिजली लाइन गिरने से रेलवे की ओवरहेड लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे अंबाला और सहारनपुर स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें रुक गईं। कुछ ट्रेनें रास्ते में ही खड़ी करनी पड़ीं। इस दौरान अमृतसर-मुंबई गोल्डन टेंपल मेल सहित अन्य कई ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर रेलवे और बिजली निगम की टीमें
सूचना मिलते ही रेलवे और बिजली निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। बिजली निगम ने क्षतिग्रस्त 66 केवी लाइन को अलग किया, जबकि रेलवे टीम ने ओएचई लाइन की जांच कर मरम्मत कार्य शुरू किया।
करीब एक घंटे की मेहनत के बाद लाइन को दुरुस्त कर दिया गया और रेल यातायात फिर से सामान्य कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत के दौरान ट्रैक पर बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.