जेएनयू में फिर गरमाया उमर खालिद का मुद्दा, गिरफ्तारी के 6 साल पूरे होने पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग

HIGHLIGHTS
- कार्यक्रम के लिए छात्र संघ ने पहले ही पोस्टर जारी किया था।
- डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘प्रिजनर नंबर 626710 इज प्रेजेंट’ रखा गया था।
- अगस्त में उमर खालिद की किताब पर आयोजित परिचर्चा को लेकर भी विवाद हुआ था।
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पूर्व छात्र उमर खालिद को लेकर छात्र राजनीति एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
उमर खालिद की गिरफ्तारी के छह साल पूरे होने पर रविवार रात छात्र संघ की ओर से एक डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम को लेकर छात्र संघ ने पहले ही पोस्टर जारी किया था। डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘प्रिजनर नंबर 626710 इज प्रेजेंट’ रखा गया।
स्क्रीनिंग के आयोजन के बाद परिसर में उमर खालिद से जुड़े मुद्दों पर फिर चर्चा शुरू हो गई है। इससे पहले अगस्त में भी उनकी किताब ‘फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज : आदिवासी हिस्ट्री एंड द पालिटिक्स आफ पावर’ को लेकर आयोजित परिचर्चा विवादों में रही थी।
जेएनयू प्रशासन ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी, इसके बावजूद परिचर्चा का आयोजन किया गया था।
हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में बंद हैं उमर खालिद
उमर खालिद वर्ष 2020 में हुए दिल्ली दंगों में बड़ी साजिश रचने और हिंसा भड़काने के आरोपों में यूएपीए के तहत जेल में बंद हैं। उनकी गिरफ्तारी के छह साल पूरे होने पर हुई डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग के बाद जेएनयू परिसर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, छात्र राजनीति और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.