मेघालय विधानसभा में अनोखी बहस: विधायक मेंहताब संगमा ने सीएम से पशुधन शिक्षा प्रोजेक्ट्स पर सवाल किए

शिलांग। मेघालय विधानसभा में मंगलवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब NPP विधायक मेंहताब चंदी ए. संगमा ने अपने पति और मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा से राज्य के पशुधन शिक्षा प्रोजेक्ट्स पर सवाल किए। विधानसभा में उठाए गए मुद्दों पर CM ने भरोसा दिलाया कि योजनाओं को जल्द से जल्द आगे बढ़ाया जाएगा।
प्रोजेक्ट्स पर पत्नी ने उठाए सवाल
मेंहताब चंदी ने 2022 में कैबिनेट द्वारा प्रस्तावित एक वेटेरिनरी कॉलेज, दो फिशरी कॉलेज और एक डेयरी कॉलेज की प्रगति पर स्पष्टता मांगी। साथ ही, उन्होंने राज्य भर में वेटेरिनरी ट्रेनिंग सेंटरों में स्टाफ और मैनपावर की कमी का जिक्र किया।
CM संगमा का जवाब
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये संस्थान पशुधन क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया, “तीन कॉलेजों की योजना राज्य की आबादी के पशुपालन में लगी बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।”
स्टाफ की कमी को लेकर उन्होंने चिंता जताई और कहा कि खाली पदों को भरने के लिए जल्द कदम उठाए जा रहे हैं। डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPRs) में देरी के पीछे उन्होंने जमीन की पहचान और मैनपावर की योजना को जिम्मेदार बताया।
334 करोड़ की लागत वाला वेटेरिनरी कॉलेज
वेटेरिनरी कॉलेज के लिए री-भोई के किरदेमकुलई में लगभग 800 एकड़ जमीन की पहचान की गई है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 334 करोड़ रुपये है। CM संगमा ने सदन को भरोसा दिलाया कि आवश्यक फंड और संसाधनों को जुटाकर प्रोजेक्ट की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.