यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 26 दिसंबर

यूपी। मदरसा शिक्षा परिषद ने मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री) और आलिम (सीनियर सेकेंड्री) परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दी है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को आवेदन फार्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने का अतिरिक्त समय देने के लिए यह फैसला लिया है। परीक्षा शुल्क जमा करने की नई अंतिम तिथि 24 दिसंबर रखी गई है।
मदरसा बोर्ड की वर्ष 2026 की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू हुई थी। शुरू में आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर और शुल्क जमा करने की तारीख 19 दिसंबर तय की गई थी। हालांकि, अब तक प्रदेश भर से केवल 54,200 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। बोर्ड की रजिस्ट्रार अंजना सिरोही ने बताया कि कम आवेदन संख्या को देखते हुए तिथियों में यह बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि मदरसों के प्रधानाचार्य आवेदन फार्म को पोर्टल पर 29 दिसंबर तक लॉक कर सकेंगे।
परीक्षाओं का शुल्क
-
मुंशी/मौलवी संस्थागत छात्र: 170 रुपये, छात्राएं: 110 रुपये
-
मुंशी/मौलवी व्यक्तिगत छात्र: 290 रुपये, छात्राएं: 180 रुपये
-
आलिम संस्थागत छात्र: 230 रुपये, छात्राएं: 130 रुपये
-
आलिम व्यक्तिगत छात्र: 330 रुपये, छात्राएं: 210 रुपये
बोर्ड ने परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर लें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.