यूपी में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, 13 अगस्त से इन जिलों में भारी बारिश के आसार

HIGHLIGHTS
- 12 अगस्त तक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।
- 13 अगस्त से पूर्वांचल में मानसूनी गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
- बारिश का असर धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी यूपी तक पहुंचने के आसार हैं।
यूपी: प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने की तैयारी में है। बुधवार तक प्रदेश के अधिकांश पूर्वी और मध्य इलाकों में बारिश की गतिविधियां कम रहने के बाद 13 अगस्त से पूर्वांचल में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इसके बाद बारिश का प्रभाव धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण 12 अगस्त तक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से 13 अगस्त से प्रदेश में व्यापक बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
13 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 14 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकरनगर समेत आसपास के इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से कुछ दक्षिण दिशा में बनी हुई है। आने वाले दिनों में इसके प्रभाव और संभावित निम्न दबाव क्षेत्र की गतिविधियों के कारण प्रदेश में बारिश की रफ्तार एक बार फिर बढ़ सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.