दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, अगले तीन दिन भी वर्षा के आसार

HIGHLIGHTS
- दिनभर की उमस और गर्मी के बाद लोगों को राहत मिली।
- रविवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
- सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शाम की बारिश से राहत मिली। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने का भी पूर्वानुमान था।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को भी मौसम में बदलाव बना रहेगा। तीनों दिनों में आसमान सामान्य तौर पर बादलों से ढका रहने की संभावना है। रविवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है, जबकि सोमवार को हल्की वर्षा होने का अनुमान है।
50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा
शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया था।
चक्रवाती परिसंचरण के कारण बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के निचले वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके असर से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आया है। अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
शुक्रवार को उमस और गर्मी से लोग रहे परेशान
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी का असर रहा। हालांकि सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत राहत देने वाला था। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा।
वहीं, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। हवा में नमी का स्तर 84 से 57 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.