पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन, नोएडा के मेट्रो अस्पताल में ली अंतिम सांस

HIGHLIGHTS
- सत्यवती मिश्र का नोएडा के मेट्रो अस्पताल में इलाज चल रहा था।
- भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शोक जताया।
- शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना था।
नोएडा। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र (79) का निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में देर रात अंतिम सांस ली। सत्यवती मिश्र करीब एक सप्ताह से लंग्स में संक्रमण फैलने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थीं।
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए सत्यवती मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'अत्यंत दुखद समाचार है कि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा, हम सब की चाची जी अब नहीं रहीं, निष्कपट धर्म परायण और सब की चिंता करने वाली आप एक ऐसी ग्रहणी थीं, जो घर में आने वाले हर व्यक्ति को बराबर का सम्मान देती थीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें, यही प्रार्थना है।'
शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। सत्यवती मिश्र के निधन की सूचना मिलने के बाद भाजपा के कई नेता अस्पताल पहुंचे।
सत्यवती मिश्र का अंतिम संस्कार आज नोएडा सेक्टर-94 में दोपहर साढ़े 12 बजे किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.