नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट तीन घंटे लेट, विमान में बैठे रहे यात्री

HIGHLIGHTS
- यात्रियों को विमान के अंदर करीब तीन घंटे इंतजार करना पड़ा।
- देरी की वजह की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने का यात्रियों ने आरोप लगाया।
- पुलिस अधिकारी ने तकनीकी समस्या की आशंका जताई।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट के समय पर उड़ान नहीं भरने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे की देरी के बाद फ्लाइट रवाना हुई, जिसके चलते यात्रियों में प्रशासन और एयरलाइन के प्रति नाराजगी देखने को मिली।
मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट को दोपहर करीब 3:05 बजे उड़ान भरनी थी। हालांकि, तकनीकी या अन्य कारणों के चलते विमान निर्धारित समय पर टेकऑफ नहीं कर सका। इस दौरान यात्री करीब तीन घंटे तक विमान के अंदर अपनी सीटों पर बैठे रहे। लंबे इंतजार के बाद विमान ने शाम करीब 6:48 बजे रनवे से उड़ान भरी।
यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट में इतनी देरी क्यों हुई, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी उन्हें नहीं दी गई। उनका आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें घंटों विमान के अंदर ही बैठकर इंतजार करना पड़ा। इसको लेकर यात्रियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।
वहीं, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में देरी की मुख्य वजह तकनीकी समस्या रही होगी।
भोपाल जाने वाली फ्लाइट भी हुई लेट
इसी तरह भोपाल जाने वाली फ्लाइट संख्या-6ई7653 भी अपने निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकी। इस फ्लाइट के शाम करीब 5:20 बजे रवाना होने का समय निर्धारि
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.