World Oral Health Day: मुंह में दिखे ये लक्षण तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

20 मार्च, 2026 को दुनियाभर में World Oral Health Day मनाया जा रहा है। क्या आप जानते हैं कि हमारा मुंह हमारे पूरे शरीर की सेहत का आईना होता है?
मैक्स मल्टी स्पेशलिटी सेंटर, नोएडा के निदेशक और एचओडी (मैक्सिलोफेशियल सर्जरी और इंप्लांटोलॉजी) डॉ. केशव नैथानी का कहना है कि कई बार गंभीर बीमारियों के शुरुआती लक्षण सबसे पहले मुंह में दिखाई देते हैं। दिल की बीमारी, कैंसर, डायबिटीज और सांस की तकलीफ जैसी समस्याओं के पीछे अक्सर तंबाकू, शराब और ज्यादा मीठा खाना जैसे कारण होते हैं। अगर इन शुरुआती लक्षणों का समय पर इलाज न किया जाए तो यह न सिर्फ दांतों, बल्कि पूरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
दांत और मुंह में दिखने वाले चेतावनी संकेत
अगर आप अपने मुंह या दांतों में नीचे दिए किसी भी लक्षण को महसूस करते हैं, तो तुरंत डेंटिस्ट से संपर्क करें:
-
मुंह में छाले या न भरने वाले घाव – दो हफ्ते से ज्यादा समय तक ठीक न होने वाले लाल या सफेद निशान गंभीर संक्रमण या ओरल कैंसर का संकेत हो सकते हैं।
-
लगातार सूजन या गांठ – मसूड़ों, जबड़े या गले में सूजन एब्सेस या इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है।
-
दांतों का हिलना – वयस्कों के दांत नहीं हिलने चाहिए। यह मसूड़ों की गंभीर समस्या, चोट या ऑस्टियोपोरोसिस का संकेत हो सकता है।
-
मसूड़ों से खून आना – ब्रश करते समय खून आना मसूड़ों की बीमारी (जिंजिवाइटिस/पेरियोडोंटाइटिस) का आम लक्षण है।
-
दांतों में झनझनाहट – ठंडा, गरम या मीठा खाने पर तेज झनझनाहट दांत घिसने या क्रैक होने का संकेत हो सकती है।
-
लगातार दांत दर्द – लगातार दर्द होने पर दांत सड़न की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।
-
सांसों की बदबू और मुंह का खराब स्वाद – मसूड़ों की बीमारी, इंफेक्शन या कैविटी की चेतावनी।
-
जबड़े में दर्द या आवाज – जबड़ा हिलाने पर दर्द या कट-कट आवाज टीएमजे डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है।
-
मुंह का हमेशा सूखना – लंबे समय तक मुंह सूखने से मसूड़ों की समस्या और कैविटी का खतरा बढ़ता है।
ओरल हेल्थ बनाए रखने के उपाय
-
सही खानपान – चीनी कम करें, ताजे फल और सब्जियां खाएं, और पर्याप्त पानी पिएं।
-
तंबाकू से दूरी – सुपारी, गुटखा या किसी भी तरह के तंबाकू का सेवन बंद करें।
-
शराब से परहेज – शराब से दूरी बनाएं।
-
सुरक्षा उपकरण – खेल या साइकिल चलाते समय माउथगार्ड और हेलमेट का उपयोग करें।
-
ब्रश करने का सही तरीका – फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से दिन में दो बार ब्रश करें।
डॉ. केशव नैथानी के अनुसार, इन आसान उपायों और समय पर डेंटिस्ट चेकअप से आप अपने दांतों और पूरे शरीर की सेहत को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.