तिरंगे को बहता देख गंगा में उतरा युवक, तेज धारा में डूबने से 24 वर्षीय सोएब की मौत
By Hitesh — August 24, 2026

HIGHLIGHTS
- गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद तेज बहाव में बहने लगा था तिरंगा।
- सोएब खान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
- साथियों ने युवक को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की।
Author: — Dainik Dehat
बलुआ। बलुआ थाना क्षेत्र के बड़गावा गांव में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की रक्षा करने की कोशिश में 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गंगा के तेज बहाव में बह रहे तिरंगे को सुरक्षित निकालने के लिए युवक पानी में उतर गया था, लेकिन तेज धारा और गहराई के चलते उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डूब गया। साथियों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतक सोएब खान सेवानिवृत्त फौजी जुबेर खान का छोटा बेटा था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। एनडीआरएफ, एसएससी, यूपी पुलिस और यूपीएसआई में भर्ती की तैयारी के लिए वह नियमित रूप से शारीरिक प्रशिक्षण और दौड़ करता था। गांव के अन्य युवाओं के साथ वह रोज सुबह गंगा के रेतीले तट पर अभ्यास के लिए जाता था।
परिजनों के मुताबिक, सोएब 16 अगस्त को अपनी बहन को लेकर घर आया था। गांव के युवाओं ने गंगा के रेतीले तट पर तिरंगा फहराया था। शनिवार रात हुई तेज बारिश के बाद गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव की चपेट में आने से तिरंगा बहने लगा। रविवार 17 अगस्त को सोएब ने तिरंगे को बचाने के लिए गंगा में उतरने का फैसला किया।
सोएब अपनी जान की परवाह किए बिना तेज धारा में आगे बढ़ गया। पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगा। उसके साथ मौजूद रेहान खान और अन्य युवाओं ने उसे बचाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद साथी उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सोएब का परिवार भी देशसेवा से जुड़ा रहा है। उसके पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि चाचा क्राइम ब्रांच में हवलदार और बड़ा भाई हैदराबाद में सेफ्टी ऑफिसर है। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही मां, पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने युवक के गंगा में डूबने की सूचना मिलने की पुष्टि की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
संबंधित खबरें
मेरठ के स्क्रैप कारोबारी से 24.85 लाख की लूट में बड़ा खुलासा, पड़ोसी ने 3 महीने की रेकी; पूर्व चालक ने दी थी पूरी जानकारी





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.