कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने अपनी यात्रा को केवल धार्मिक आस्था तक सीमित न बताते हुए इसे मंदिर प्रबंधन व्यवस्था को समझने और उसका अध्ययन करने की एक पहल भी बताया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वह अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचे हैं, ताकि वैष्णो देवी धाम की व्यवस्थाओं का करीब से अध्ययन किया जा सके। उनका उद्देश्य इस मॉडल को मध्य प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में लागू करने की संभावनाओ…


राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के दोरीमल जंगल क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ तेज हो गई। इलाके में लगातार भारी गोलीबारी की सूचना है और स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, आतंकियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन ‘शेरवाली’ अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया है और अतिरिक्त जवानों को मौके पर भेजा गया है ताकि ऑपरेशन को निर्णायक बनाया जा सके। घने जंगल और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षाबलों…









राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार सुबह उस समय सुरक्षा स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब डोलीमाल के घने जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम को खुफिया इनपुट मिला था कि डोलीमाल जंगल क्षेत्र में दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये आतंकी सीमा पार से घुसपैठ कर इस इलाके में पहुंचे थे। सूचना मिलते ही सुबह करीब 6…

लद्दाख। लद्दाख को लेकर चल रही लंबे समय से जारी राजनीतिक और प्रशासनिक मांगों के बीच शनिवार को केंद्र सरकार और लद्दाख प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में सकारात्मक प्रगति के संकेत मिले हैं। हालांकि पर्यावरण कार्यकर्ता और लद्दाख अभियान से जुड़े सोनम वांगचुक ने स्पष्ट किया कि अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। बैठक के बाद सोनम वांगचुक ने बताया कि बातचीत का मुख्य केंद्र लद्दाख में लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व और प्रशासनिक अधिकारों को मजबूत करने से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि लद्दाख वर्षों से संव…

लेह। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में बुधवार को भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना सामने आई है। हादसे में हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें सवार वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना में दोनों पायलटों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह घटना वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास श्योक नदी क्षेत्र में हुई, जब हेलीकॉप्टर एक पहाड़ी इलाके में जा गिरा। हेलीकॉप्टर में उस समय एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद थे। दु…
