अनंतनाग में पुलिस दल पर फायरिंग, घायल हेड कॉन्स्टेबल की इलाज के दौरान मौत

HIGHLIGHTS
- अनंतनाग के लाल चौक में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर फायरिंग की।
- हमले में घायल हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन की इलाज के दौरान मौत हो गई।
- हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ के फाल्कन दस्ते ने ली है।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, अनंतनाग कस्बे के लाल चौक क्षेत्र में पुलिस टीम पर की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक में हुई। गोलीबारी में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन घायल हो गए। उन्हें तुरंत अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) के फाल्कन दस्ते ने ली है। टीआरएफ की स्थापना वर्ष 2019 में लश्कर-ए-तैयबा ने पाकिस्तानी सहयोग से की थी।
यह संगठन उस समय सामने आया था जब भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने का निर्णय लिया था। हालांकि, भारत सरकार ने पांच जनवरी 2023 को टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित कर दिया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.