कारगिल विजय दिवस पर द्रास पहुंचे राजनाथ सिंह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

HIGHLIGHTS
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्रास पहुंचे और कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- राजनाथ सिंह ने वीर नारियों को सम्मानित कर सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया।
- जोजिला दर्रे पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनके साहस और योगदान की सराहना की।
लद्दाख में आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को द्रास पहुंचे। यहां उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने वीर नारियों को सम्मानित किया और युद्ध में शामिल रहे सैनिकों के परिजनों का भी अभिनंदन किया।
लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सैनिकों की आंतरिक शक्ति उन्हें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि जब तक जवानों के अंदर यह अदृश्य शक्ति बनी रहेगी, तब तक दुनिया की कोई भी ताकत भारत की ओर गलत नजर डालने का साहस नहीं कर पाएगी।
उन्होंने कहा कि सैनिकों के अदम्य साहस और मजबूत संकल्प के कारण ही देश के नागरिक बिना डर के अपने सपनों को पूरा कर पा रहे हैं।
जोजिला दर्रे पर जवानों से की मुलाकात
कारगिल विजय दिवस समारोह में पहुंचने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सामरिक रूप से महत्वपूर्ण जोजिला दर्रे पहुंचे। यहां उन्होंने कठिन परिस्थितियों में तैनात भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।
रक्षा मंत्री ने जवानों के साथ बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्होंने दुर्गम इलाकों, खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण हालात में देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.