कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

छात्रवृत्ति की मासिक राशि 3,000 से बढ़ाकर 5,000 रुपये की गई। कृषि विश्वविद्यालयों और संस्थानों में छात्रवृत्ति की सीटें बढ़ाई गईं। कृषि महाविद्यालयों में भी पात्र विद्यार्थियों को अधिक अवसर मिलेंगे।

लखनऊ में जनवरी से अब तक डेंगू के 500 से अधिक मामले सामने आए। जोन आठ में 108 मरीज मिले, जो सभी जोनों में सबसे अधिक हैं। जोन चार में 87 और जोन तीन में 60 मामले दर्ज किए गए।

उस्मान शनिवार शाम लकड़ी लेने जंगल गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को घर से करीब 100 मीटर अंदर झाड़ियों में उनका शव बरामद हुआ।

जीआईसी मैदान में डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। अनुप्रिया पटेल को डॉ. सोनेलाल पटेल और गौतम बुद्ध की प्रतिमाएं भेंट की गईं। राजू सेठ द्वारा बनवाई गई प्रतिमा को लेकर मंच पर हुआ मजाकिया संवाद।

जल निगम प्लांट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को बाइक सवारों पर हुआ शक। रुकने का इशारा करने पर बाइक मोड़कर भागने लगे दोनों आरोपी। बाइक का संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गए दोनों।

आकाश आनंद की कार्यशैली और परिपक्वता पर मायावती ने जताया भरोसा। अक्टूबर और नवंबर में उत्तर प्रदेश में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी मायावती। 26 नवंबर को पंजाब में संविधान दिवस संगोष्ठी में होंगी मुख्य अतिथि।

सभी जिलों में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया जाएगा। आग से बचाव के लिए जरूरी उपकरणों की जांच होगी। आपातकालीन निकास की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

शुरुआती आकलन में युवक के 40 प्रतिशत झुलसने की बात सामने आई। विवाद को लेकर पहले भी पंचायत हो चुकी थी। पीड़ित ने पत्नी और बेटे के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया।

पांचों दोस्त शनिवार रात आगरा से हरिद्वार के लिए निकले थे। कार डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी ओर पलट गई। मृतकों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच थी।

आरोपियों के मोबाइल फोन 14 अक्टूबर तक सक्रिय थे, लेकिन उसके बाद उनकी कोई नई लोकेशन नहीं मिली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा दुबे सर्विलांस से बचने के लिए नेपाल के सिमकार्ड का इस्तेमाल कर रही है। नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है और उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो चुका है।

बाढ़ के कारण फैजुल्लागंज के 21 मोहल्लों में 6,500 परिवारों के 38 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। बाढ़ राहत अभियान के दौरान 16 राहत चौकियां और आठ आश्रय स्थल बनाए गए थे। प्रभावित लोगों को 11,275 खाद्य किट और 67,800 लंच पैकेट वितरित किए गए।

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव समेत सपा के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली में चल रहे जेन-जी आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं। अखिलेश यादव ने आईसा की अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर चिंता जताई थी। पार्टी नेतृत्व को आशंका है कि आंदोलनों में भागीदारी का असर उसकी चुनावी राजनीति पर पड़ सकता है।

प्वाइंट संख्या 41/बी के पास ट्रैक पर मिलीं गिट्टियां। कंट्रोल रूम को सूचना देकर मौके पर बुलाए गए रेलवे कर्मचारी। रात 10:41 बजे ट्रेन को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।

सड़क पर लगे कैट्स आई, परावर्तक संकेतकों और दिशासूचक बोर्डों की नियमित जांच होगी। मिट चुकी या धूल से ढकी सफेद पट्टियों को तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा। प्रमुख चौराहों, मोड़ों और पैदल पारपथों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जाएगी।

सभी शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर बीएसए के पास नियुक्ति पत्र और शैक्षणिक प्रमाणपत्र जमा करने होंगे। शिक्षकों को निकट संबंधियों के शिक्षा विभाग में पदस्थ होने या सेवानिवृत्त होने की जानकारी शपथ पत्र में देनी होगी। दस्तावेजों के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति तिथि, योग्यता और मेरिट की एक्सेल शीट तैयार होगी।