यूपी में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था की होगी जांच, सीएम योगी ने दिए आदेश

HIGHLIGHTS
- सभी जिलों में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया जाएगा।
- आग से बचाव के लिए जरूरी उपकरणों की जांच होगी।
- आपातकालीन निकास की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को पंडालों में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, सभी अधिकारी दुर्गा पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की जांच करेंगे। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान पंडालों के प्रवेश तथा निकास द्वारों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही, आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पर्याप्त इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
सीएम योगी ने पंडालों में बिजली की व्यवस्था की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि शॉर्ट सर्किट या बिजली से जुड़ी अन्य घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी करने को भी कहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.