कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

देहरादून/चंपावत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में पूरे उत्साह के साथ योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्यभर में सुबह से ही योग शिविरों में लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा प्रदेश योगमय नजर आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों के साथ योगाभ्यास किया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में भी भव्य योग कार्य…

देहरादून: नीट (यूजी) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा को देखते हुए एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और तक…

देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र से धार्मिक आस्था के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत पर पूर्व सैनिक दंपती से पूजा-पाठ और धन शुद्धि अनुष्ठान के बहाने करीब छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, आरोपी महंत पर इससे पहले भी 65 तोला सोना ठगने के आरोप सामने आ चुके हैं। ताजा मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर उनसे नकदी लेकर उसे वापस नहीं किया गया। वाहन खरीद के नाम पर कराई गई विशेष पू…

हरिद्वार: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम की भूमि खरीद से जुड़े प्रकरण में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। इस मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी को सेवा से बर्खास्त करने की संस्तुति की गई है।इसके साथ ही तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ दीर्घ शास्ति (मेजर पेनल्टी) लगाने का निर्णय लिया गया है। इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्र…

उत्तराखंड। चंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बापरू के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान राजेंद्र कुमार (निवासी अतेड़ा, डीडीहाट) और बलदेव (निवासी ननकोड़ा) के रू…