उत्तराखंड में बनेगा देश का पहला अग्निवीर रोजगार सेल, कैबिनेट ने दी मंजूरी

HIGHLIGHTS
- रोजगार सेल में छह पद शामिल होंगे
- सभी नियुक्तियां संविदा के आधार पर की जाएंगी
- सेल में उपनिदेशक और सहायक निदेशक होंगे
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई में घोषणा की थी कि सरकार सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को रोजगार दिलाने के लिए काम करेगी। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत अग्निवीर रोजगार सेल का गठन किया जाएगा। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां ऐसा सेल गठित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर खुशी जताई है।
कैबिनेट में स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, पूर्व अग्निवीरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय अग्निवीर रोजगार सेल बनाया जाएगा। इस सेल में एक उपनिदेशक, दो सहायक निदेशक, दो कनिष्ठ सहायक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल होंगे। सभी पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित सेल गठित करने का निर्णय लिया गया है।
धामी ने कहा कि यह फैसला देश की सेवा करने वाले वीर युवाओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह सेल सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को रोजगार के साथ अन्य क्षेत्रों में भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का काम करेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.