कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…


हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में शुक्रवार देर रात एक अमेजन डिलीवरी स्टोर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में स्टोर के भीतर मौजूद दो कर्मचारियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना के समय स्टोर का शटर बाहर से बंद था और दोनों कर्मचारी अंदर ही सो रहे थे। आग लगने के बाद उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई। स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख घटना की सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी…

उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए सात जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) का तबादला कर दिया है। इनमें अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी जिले शामिल हैं। शासन की ओर से यह निर्णय चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने और पूरे प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी व सुचारु बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस फेरबदल से जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और आपातकालीन चिकित्…

रुद्रपुर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में पहाड़गंज क्षेत्र में नजूल और सीलिंग भूमि पर बने सैकड़ों भवन अब ध्वस्तीकरण की जद में आ गए हैं। जांच के बाद करीब 200 भवनों को हटाने के आदेश जारी किए गए हैं, जबकि प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर 199 भवन स्वामियों को नोटिस तामील कराए। संयुक्त टीम ने मौके पर की कार्रवाई मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग, नगर निगम, पुलिस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय के नेतृ…