कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…


अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में हुए भीषण ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल गहरा गया है। उमरिया से सटे इस क्षेत्र में शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली के पलटने से घायल हुए दो और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। हादसे में कुल 44 लोग घायल हुए थे। मुख्यमंत्री ने जताया शोक इस दर्दनाक घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पुष्प…

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने त्विषा शर्मा मौत मामले में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान अवकाशकालीन न्यायाधीश देवनारायण मिश्रा की अदालत ने भोपाल की सत्र अदालत द्वारा 15 मई 2026 को दिए गए जमानत आदेश को निरस्त कर दिया। अदालत ने कहा कि मामले में लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और उपलब्ध तथ्यों को देखते हुए अग्रिम जमानत जारी रखना उचित नहीं है। इसके साथ ही दहेज प्रताड़ना और अन्य आरोपों से संबंधित याचिकाओं को स्वीकार कर लिया गया। प…

मध्य प्रदेश। पन्ना जिले के अजयगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में मंगलवार को कुएं की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में चल रहे इस कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले लगभग 10 दिनों से सात मजदूर कुएं की खुदाई में लगे हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दो मजदूर पानी पीने के लिए बाहर आए थे, तभी अचानक कुएं की दीवारें भरभराकर गिर गईं और भीतर काम कर रहे मजदूर म…

हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा हत्याकांड की जांच अब सीबीआई के हाथों में आ गई है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलों के आधार पर देर रात सीबीआई ने इस मामले की औपचारिक रूप से जांच शुरू कर दी। एजेंसी ने भोपाल के कटारा हिल्स थाने में दर्ज एफआईआर को अपने स्तर पर दोबारा दर्ज किया है और केस अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई मुख्यालय, दिल्ली से एक विशेष टीम सोमवार देर शाम भोपाल पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार, टीम ने स्थानीय पुलिस से अब तक की जांच से जुड़े सभी दस्तावे…