कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

चेकिंग के दौरान बाइक सवार आरोपी पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोप। गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार। बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी।

बेटे के मुताबिक, मृतक 15-20 दिनों से मानसिक तनाव में थे। मकान विवाद को लेकर पैसों की मांग और धमकियां देने का आरोप। कथित फर्जी मीडियाकर्मी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया गया।

बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को पकड़ा। जवाबी फायरिंग में जितेंद्र उर्फ जीतू के पैर में गोली लगी। 27 अगस्त और 13 अक्टूबर को हुई चोरी की वारदातों का खुलासा।

अखिलेश यादव और आजम खान के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। सपा प्रमुख ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर चर्चा होने की बात कही। गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीटों के बंटवारे पर भी मंथन हुआ।

निचली अदालत का 165 पन्नों का आदेश मंजूरी के लिए हाईकोर्ट भेजा गया है। साहिल और मुस्कान की अपील पर सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है। अमित हत्याकांड में दोषी रविता और अमरदीप भी अपील की तैयारी कर रहे हैं।

मतदान के दौरान डीएवी कॉलेज के बाहर दोनों दलों के बीच विवाद हुआ। भाजपा और सपा के नेताओं व समर्थकों में धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। कपिल देव अग्रवाल और डॉ. संजीव बालियान समर्थकों के साथ मतदान करने पहुंचे।

डॉ. संजीव बालियान और कपिलदेव अग्रवाल ने DAV कॉलेज में डाला वोट मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन और पुलिस सतर्क 23 अक्टूबर को विद्यालयों में अवकाश, 24 अक्टूबर से नियमित कक्षाएं

लखनऊ में गन्ना भवन का गेट बंद किए जाने पर नाराजगी राकेश टिकैत को गन्ना भवन में पंचायत करनी थी प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर धरना देने का ऐलान

राजभर ने आजम खां से मुलाकात के समय को लेकर अखिलेश यादव की मंशा पर सवाल उठाए। मुसलमानों की राजनीतिक भागीदारी को लेकर सपा प्रमुख पर निशाना साधा। सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर भविष्यवाणी की।

मुकुल साहनी 14 अक्टूबर से लापता, पुलिस गंगोत्री मार्ग पर कर रही तलाश। CCTV फुटेज में मुकुल गंगोत्री की ओर पैदल जाते दिखाई दिए। बबीता पांडे 29 मई को दयारा बुग्याल के बेस कैंप गोई से हुई थीं लापता।

नाजिया इलाही के अनुसार, उन्हें व्हाट्सएप पर धमकी भरे वॉयस नोट और वीडियो भेजे गए हैं। शिकायत में बेटे की हत्या करने और नाजिया को निशाना बनाने की धमकी मिलने का भी आरोप है। नाजिया का दावा है कि धमकी देने वालों के पास उनके घर के पते और वाहन की जानकारी है।

शिव प्रताप शुक्ला को झांसी से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। संजय चावला को झांसी में एडीएम (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अशोक कुमार गुप्ता को गोंडा से रायबरेली में एडीएम (प्रशासन) पद पर भेजा गया है।

गाजियाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक के परिषदीय, माध्यमिक और मान्यता प्राप्त स्कूलों में अवकाश रहेगा। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और बिजनौर में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल भी बंद रहेंगे। लखनऊ मंडल में महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी घोषित की गई है।

चुनाव प्रक्रिया के लिए 11 प्रेक्षक और 1,041 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। लखनऊ की दोनों सीटों पर कुल 1,16,491 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतपत्र पर निशान लगाने के लिए केवल पीठासीन अधिकारी का दिया बैंगनी स्केच पेन मान्य होगा।

वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए 11 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई थी। मिमलाना, न्याजुपुरा और कल्लरपुर कच्छौली के निवासी गिरफ्तार किए गए। अभियान प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया।