कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

ड्रोन के जरिए संवेदनशील सैन्य जानकारी जुटाने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने यूएवी को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। ड्रोन में लगे उपकरणों और उसके संचालन स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

पुंछ में खराब मौसम के चलते 31 जुलाई को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी। सीईओ पुंछ ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया एहतियाती फैसला। लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।

गुलाम जम्मू-कश्मीर में आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए, लोगों ने भारतीय सेना से मदद की अपील की। मुजफ्फराबाद मार्च के दौरान हिंसा के आरोप, 40 से अधिक लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने का दावा। मानवाधिकार संगठनों ने घटनाओं की स्वतंत्र जांच और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला के उड़ी सेक्टर में LoC के पास माइन विस्फोट से सेना के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को मौके से सुरक्षित निकालकर हेलीकॉप्टर के जरिए श्रीनगर के सेना बेस अस्पताल पहुंचाया गया। दफादार विजय कुमार और नायक शरणप्पा अंगारी का अस्पताल में इलाज जारी है, सेना के डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई, हादसे में करीब 39 श्रद्धालु घायल हुए। सेना, CRPF, ITBP, पुलिस और अन्य सुरक्षा टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की जांच जारी है, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास कारगिल स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की ताकत दिखाई। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए पीओके को भारत का हिस्सा बताया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्रास पहुंचे और कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनाथ सिंह ने वीर नारियों को सम्मानित कर सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया। जोजिला दर्रे पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनके साहस और योगदान की सराहना की।

भारी बारिश और खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी व शिवखोड़ी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित की गई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला मौसम की समीक्षा के बाद लेने की बात कही। शिवगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे जाने से मना किया।

छह दिन बाद मौसम में सुधार के चलते श्रीअमरनाथ यात्रा फिर शुरू कर दी गई है। शनिवार तड़के श्रद्धालुओं को जम्मू से केवल बालटाल मार्ग के जरिए रवाना किया गया। पहलगाम मार्ग और माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर प्रशासन अभी स्थिति का आकलन कर रहा है।

कश्मीर घाटी में लगातार चौथे दिन बारिश जारी, झेलम नदी का जलस्तर बढ़ा। कई निगरानी केंद्रों पर झेलम अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रशासन अलर्ट, लोगों से नदियों और जलाशयों से दूर रहने की अपील।

रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पहाड़ी से गिरे भारी पत्थर की चपेट में यात्री टेंपो आ गया। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। लगातार बारिश के चलते हाईवे पर भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की।

अनंतनाग के लाल चौक में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर फायरिंग की। हमले में घायल हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन की इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ के फाल्कन दस्ते ने ली है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने, कई हाईवे और संपर्क मार्ग प्रभावित हुए। राजौरी-पुंछ में प्रभावित 435 मार्गों में से 356 बहाल, तीन दिन में बारिश और भूस्खलन से 25 लोगों की मौत। अमरनाथ, वैष्णो देवी और शिवखोड़ी यात्राएं लगातार तीसरे दिन स्थगित रहीं, प्रशासन राहत कार्यों में जुटा।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई। मंडी तहसील के लोरन ब्लॉक स्थित दोमेल ढोक क्षेत्र में हादसा हुआ, दुर्गम इलाका होने के कारण सूचना देर से मिली। प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना की गई हैं, लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सफापोरा में बादल फटने से रिहायशी इलाके में पानी और मलबा घुस गया, जिससे संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। कारगिल में फ्लैश फ्लड से कई घर क्षतिग्रस्त हुए और कृषि भूमि, खेतों व बाग-बगीचों को भारी नुकसान हुआ। प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान का आकलन कर रही हैं और राहत कार्य जारी हैं।