कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।



अमेठी: जायस क्षेत्र के रानी हरबंसगंज गांव में मंगलवार शाम एक नवविवाहिता के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि महिला को बंधक बनाकर उसकी पिटाई की गई और लाखों रुपये के जेवर व नकदी लूट ली गई। घायल महिला का इलाज फुरसतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़िता अंकिता ने बताया कि घटना के समय वह घर में अकेली थी और सिलाई का काम कर रही थी। इसी दौरान दो युवक अचानक घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने दुपट्टे से उसका गला…

आगरा में अपहरण और लूट के एक पुराने मामले में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी आखिरकार 25 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी को पकड़ने में पुलिस को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल फोरेंसिक तकनीक का सहारा लेना पड़ा, जिससे उसकी पहचान संभव हो सकी। पुलिस के अनुसार, वेस्ट अर्जुन नगर निवासी सैमुअल वर्ष 2001 से फरार था और लगातार अपनी पहचान बदलकर अलग-अलग जगहों पर रह रहा था। लंबे समय तक उसकी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही थी। 2001 से फरार, कई गंभीर मामलों में नामजद थाना नाई की मंडी में…

लखनऊ। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी कार्ययोजना को और तेज कर दिया है। प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों पर सख्ती, उद्योगों की डिजिटल निगरानी, सड़क सफाई में मशीनों का इस्तेमाल और कचरा प्रबंधन जैसी कई व्यवस्थाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में 1 अक्टूबर से एनसीआर के 1,041 पेट्रोल पंपों पर “नो प्रदूषण प्रमाणपत्र, नो फ्यूल” नियम लागू किया जाएगा। मुख्य सचिव एस. पी. गोयल की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह तय किया गया कि…



उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) 2022 भर्ती परीक्षा बुधवार से प्रदेशभर में शुरू हो गई। परीक्षा का आयोजन 36 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर किया जा रहा है और यह दो दिन यानी 3 और 4 जून को दो-दो पालियों में संपन्न होगी। सख्त निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया इस बार परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकल-मुक्त बनाने के लिए हाईटेक मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है। एआई आधारित एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर से सभी परीक्षा केंद्रों की रियल-टाइम निगरानी की…


उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्त कदम उठाते हुए अगले छह महीनों तक किसी भी प्रकार की हड़ताल पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है, जिसके बाद सरकारी विभागों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। प्रमुख सचिव ने जारी की अधिसूचना नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबंध राज्य के सभी लोक सेवाओं, सरकारी नियंत्रण वाले निगमों तथा स्थानीय प्राधिकरणों पर…

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से पहले ही पूरे क्षेत्र में अनहोनी का माहौल बनने लगा था। बंद मकान से उठ रही तेज दुर्गंध ने स्थानीय लोगों को कई दिनों से परेशान कर रखा था, जो मंगलवार दोपहर तक बढ़कर आसपास के 100 मीटर क्षेत्र तक फैल गई। तेज होती बदबू से बढ़ी आशंका, लोगों में मचा हड़कंप स्थानीय निवासियों के अनुसार, पहले कभी इतनी तेज और असहनीय दुर्गंध महसूस नहीं हुई थी। समय के साथ यह और बढ़ती गई, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और ल…