कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

झालावाड़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब 12 वर्षों से राजकीय सेवा में कार्यरत था। इस संयुक्त कार्रवाई को झालावाड़ पुलिस और एसओजी जयपुर की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार शिक्षक को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि इसी मामले में एक अन्य शिक्षक की तलाश जारी है। गोपनीय शिकायतों से शुरू हुई जांच एसपी अमित कुमार बुडानिया के अनुसार, पु…


मऊ जिले के रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोइद्दीनपुर के प्यारेपुर मिश्र गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगे टुल्लू पंप में अचानक करंट उतरने से नहाने जा रही महिला उसकी चपेट में आ गई। महिला को बचाने पहुंचे उसके पति और बेटे ने उसे तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मीना देवी सुबह अपने घर के आंगन में लगे टुल्लू पंप से पानी ल…


