कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

2 नवंबर की रात अवैध शराब से भरे वाहन को रोकते समय थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत हुई। आरोपी चालक ने पुलिस अधिकारी को कुचलने के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मुख्य सरगना राहुल जायसवाल और विजय राव को गिरफ्तार किया।

मंगलवार से कार्यदिवसों में मेट्रो की 20 अतिरिक्त ट्रिप्स शुरू होंगी। दिल्ली-NCR में AQI बेहद खराब होने पर ग्रैप-2 लागू किया गया। होटल और ढाबों में कोयले व लकड़ी से चलने वाले तंदूर पर रोक लगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों कारखानों से कुल 10 नमूने लिए। बीकाराम चांदमल के कारखाने में 400 किलो रसगुल्ले नष्ट कराए गए। मिठाई बनाने और रखने की जगह पर कॉकरोच व कीड़े मिले।

प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने सोमवार को नई दरों का शासनादेश जारी किया। कर्मचारियों के पारिश्रमिक से ईपीएफ और ईएसआई की कटौती होगी। ईपीएफ में नियोक्ता का 12 प्रतिशत और ईएसआई का 3.25 प्रतिशत अंशदान विभाग देंगे।

प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री टिकट काउंटर, मोबाइल एप और एटीवीएम पर बंद रहेगी। यात्रियों के परिजनों और परिचितों की प्लेटफॉर्म पर आवाजाही सीमित रहेगी। रेलवे ने त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया है।

दोनों अपराधियों के खिलाफ सीबीआइ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुकी है। सभी देशों के एयरपोर्ट को दोनों गैंगस्टरों के बारे में अलर्ट किया गया है। तकनीकी साक्ष्यों से विदेश में बैठकर गिरोह चलाने की जानकारी मिली है।

मारपीट में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। पिता जगदीश उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे थे। स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नहीं मिलने पर पिता को खुद बेटे को उठाना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने अगले छह महीनों में एक लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही। अब तक 12 से 15 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। करीब 4,500 उपनिरीक्षकों, 45 हजार कांस्टेबलों और 42 हजार होमगार्डों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है।

दीपिका राठौर ने 24 अक्टूबर को रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने 25 अक्टूबर को सहारनपुर स्थित आवास से उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी सभागार में पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में देशभर से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष के मॉक पार्लियामेंट प्रदर्शन पर सवाल उठाए।

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राहुल राज ने MLC चुनाव में जीत दर्ज की थी। जदयू के अधिकृत उम्मीदवारों को दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। राहुल राज को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था।

आकाश आनंद ने दस साल में विज्ञापनों पर सात हजार करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया। पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। कांग्रेस पर बाबा साहब को भारत रत्न देने में देरी करने का आरोप लगाया।

पचेंडा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध मिले। पीछा करने पर दोनों बदमाश मोटरसाइकिल छोड़कर ईख के खेत में घुसे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की।

15 नवंबर को इंदौर में प्रस्तावित है दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट। शहर के तीन से चार स्कूलों के प्रबंधन को मिले धमकी भरे ई-मेल। कॉन्सर्ट में पहुंचने वाले लोगों को निशाना बनाने की दी गई चेतावनी।

प्रदेश की 1.75 लाख से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया गया मानदेय। करीब 1.70 लाख सहायिकाओं को भी मिलेगा बढ़ी हुई राशि का लाभ। परिवार के सदस्यों के लिए सालाना 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा।