कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

चतरा। सदर थाना क्षेत्र के धमनियां मोड़ पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। तेज रफ्तार से गुजर रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आरा गांव निवासी प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है। वह स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही सांसद समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रह्लाद…

ओरमांझी के एनएच-20 किनारे स्थित विकास हॉस्पिटल में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाइक सवार बदमाश ने अचानक अस्पताल की ओर गोली चला दी। यह वारदात करीब शाम 4:50 बजे हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के अनुसार, नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार युवक रांची से इरबा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसने अस्पताल की ओर निशाना साधकर फायर किया और तुरंत विकास गोलचक्कर की दिशा में फरार हो गया। गोली अस्पताल की दीवार में जाकर लगी। घटना…