कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्वी लद्दाख के गलवान क्षेत्र में चीनी 'घुसपैठ' पर चुप्पी तोड़ने को कहा। कांग्रेस पूर्वी लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में कथित चीनी घुसपैठ से निपटने को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर रही है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा कि हमारा तिरंगा गलवान में अच्छा दिखता है। चीन को जवाब दिया जाना चाहिए। मोदी जी, चुप्पी तोड़िए।''
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 15 स्थानों के नाम बदले जाने के कदम पर सरकार पर निशाना साधा था। वहीं सेना के सूत्रों के मुताबिक चीन ने जिस इलाके में झंडा फहराया वह दोनों देशों के बीच डिमिलिट्राइज्ड जोन का उल्लंघन नहीं करता है। सूत्रों के मुताबिक यह झंडा चीन ने अपने हिस्से के गैर विवादित क्षेत्र में फहराया है। यह गलवान घाटी में नदी के उस मोड़ के पास की जगह नहीं है जहां 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था।