हरियाणा में कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। नए केसों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसकी चपेट में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी आ गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।