आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा के दिनेशलाल यादव को 161035 मतों से हराया है। इस जीत से उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर ढ़ोल बजाए और मिठाइयां बांटी।
इस चुनाव में आजमगढ़ से भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 347204 मत मिले। जबकि सपा से धर्मेंद्र यादव को 508239 वोट मिले। बसपा के मशहूद शबीहा अहमद को 179839 मिले हैं।
आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए भाजपा से दिनेश लाल यादव और सपा से धर्मेंद्र यादव चुनाव मैदान में रहे। मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों के बीच सुबह से ही कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी। सुबह पोस्टल बैलेट की गिनती से ही सपा के धर्मेंद्र यादव ने बढ़त बनाई तो राउंडवार यह अंतर बढ़ता ही गया। आखिरी राउंड से पहले यह बढ़त डेढ़ लाख से अधिक हो चुकी थी। दोपहर में ही जीत की सुगंध मिलते ही सपा कार्यालय पर ढोल ताशा बजाकर सपाई झूमने लगे। इस दौरान उनके द्वारा जमकर मिठाइयां भी बांटी गईं।