गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड, 7.87 लाख ने किए दर्शन

HIGHLIGHTS
- 13 सितंबर तक चारधाम यात्रा में 50 लाख 43 हजार 436 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
- गंगोत्री धाम में पिछले वर्षों की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक रही।
- दूसरे चरण की यात्रा को देखते हुए संबंधित जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा के इतिहास में पहली बार 7.87 लाख श्रद्धालु गंगोत्री धाम में दर्शन कर चुके हैं। हालांकि, चारधाम यात्रा अभी जारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहतर यात्रा प्रबंधन और व्यवस्थाओं के चलते चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। गंगोत्री धाम में इस यात्रा सीजन में अब तक सर्वाधिक 7.87 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं।
148 दिनों में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चारधाम यात्रा की कुल संख्या पर नजर डालें तो 13 सितंबर तक यात्रा के 148 दिनों में 50 लाख 43 हजार 436 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं।
गंगोत्री धाम में वर्ष 2022 में 07 लाख 81 हजार 961 श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं, 2025 में 07 लाख 58 हजार 249 और 2023 में 07 लाख 12 हजार 749 यात्रियों ने गंगोत्री धाम में दर्शन किए थे।
बदरीनाथ यात्रा भी रिकॉर्ड की ओर
बदरीनाथ यात्रा भी नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। 23 अप्रैल से शुरू हुई बदरीनाथ यात्रा ने 12 सितंबर को 143 दिनों की अवधि पूरी कर ली है।
चारधाम यात्रा का पहला चरण बेहद सफल रहा है। दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.