कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

रामनगर। रामनगर की बेटी कृतिका कुलाश्री ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए वित्त अधिकारी पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। वर्तमान में कृतिका टिहरी में उद्योग विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा काशीपुर के लिटिल स्कॉलर स्कूल से पूरी की। इसके बाद राजस्थान स्थित वनस्थली विद्यापीठ से बीटेक की डिग्री हासिल की। कृतिका ने वर्ष 2021 में पहली बार पीसीएस…

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर दौरे के दौरान धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया और प्रशासनिक स्तर पर चल रहे विकास एवं राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बाबा भूरा देव मंदिर और मां शाकम्भरी देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हाल ही में मां शाकम्भरी देवी खोल क्षेत्र में अचानक जलप्रवाह के कारण हुई दुर्घटना को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रभावित लोगों की स्थिति, जनहानि और आर्थिक न…

चंडीगढ़। भारतीय एथलेटिक्स के प्रसिद्ध खिलाड़ी, अर्जुन पुरस्कार विजेता और पूर्व राष्ट्रीय शॉटपुट चैंपियन बाबा बलविंदर सिंह धालीवाल का अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से खेल जगत, पंजाब विश्वविद्यालय और खेल प्रेमियों में गहरा शोक व्याप्त है। वे चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में निवास करते थे। बाबा बलविंदर सिंह धालीवाल भारतीय एथलेटिक्स इतिहास के उन दिग्गज खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, जिन्होंने शॉटपुट स्पर्धा में अपने प्रदर्शन से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। वर्ष 1981 से 1992 तक लगातार…

भारत ने अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए फ्रांस को 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद से जुड़ा बड़ा प्रस्ताव भेजा है। इस बहुचर्चित रक्षा सौदे की अनुमानित लागत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है। रक्षा क्षेत्र में इसे भारत के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, अधिग्रहण से जुड़े विभाग ने पिछले सप्ताह फ्रांसीसी सरकार को Letter of Request (LOR) भेज दिया है। प्रस्तावित समझौते के तहत 114 में से 94 राफेल विमान भारत में ही बनाए जाने की योजन…

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में पति पर तेजाब फेंकने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने सुनवाई के दौरान महिला को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास और 1,76,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा मात्र 10 सुनवाइयों के बाद सुरक्षित किए गए निर्णय के आधार पर सोमवार को घोषित किया गया। जानकारी के अनुसार, यह मामला 24 मार्च 2025 को उस समय सामने आया था जब वादिनी नाजुक ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर अ…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नए पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने पदभार संभालने के बाद साफ किया है कि राज्य में अपराध के खिलाफ सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई अपराधी पुलिस पर हमला करता है या गोली चलाता है, तो पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एनकाउंटर की नीति भी लागू की जाएगी। उनका कहना था कि राज्य के हर नागरिक को सुरक्षा का पूरा भरोसा मिलना चाहिए। सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी ने कहा कि महिलाओं और व्यापा…

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में कक्षा 12 की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के गंभीर मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट)-1 की पीठासीन अधिकारी मंजुला भालोटिया ने आरोपी आकाश कौशिक को आजीवन कारावास की सजा दी है। यह मामला 17 अगस्त 2017 की उस दर्दनाक घटना से जुड़ा है, जब पीड़िता ने घर में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा ने बाद में उपचार के दौरान 19 अगस्त को मेरठ में दम तोड़ दिया…