कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


छत्तीसगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को अल्प प्रवास पर पेंड्रा पहुंचे, जहां उन्होंने कोटमी साप्ताहिक बाजार में गोली मारकर हत्या किए गए सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को किया था दहला गौरतलब है कि 26 मई को कोटमीकला के साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत…

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में बुधवार को न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अचानक पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान जेल परिसर की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष एवं महिला बैरकों का गहन परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी भी ली। यह निरीक्षण उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के वार्षिक कार्यक्रम के तहत किया गया। टीम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह, मुख…


बदायूं: जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के हरनाथपुर मुस्तखर्जा गांव में देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार शाम बड़ा हंगामा हो गया। दुकान आबादी के बीच होने से नाराज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ और शराब नष्ट किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में 30 से 40 महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आबादी के बीच दुकान से ग्रामीणों में नाराजगी ग्रामीणों और खासकर महिलाओं का आरोप है कि गांव के बीच स्थित शराब की…

मुजफ्फरनगर: बागपत में तीन वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। संगठन ने कहा है कि 29 जून को कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगे और 30 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग रखेंगे। मुजफ्फरनगर में हुई संगठन की अहम बैठक यह निर्णय बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मुजफ्फरनगर स्थित संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय में हुई विशेष बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने की।…