नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, बेटे करण और बहू इनायत के घर आई नन्ही परी

HIGHLIGHTS
- नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा की।
- करण सिद्धू और इनायत के घर बेटी का जन्म हुआ।
- बच्ची का जन्म 1 अक्टूबर को हुआ है।
चंडीगढ़। पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए हैं। उनके बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत के घर बेटी ने जन्म लिया है। परिवार ने बच्ची का नाम आर्या सिद्धू रखा है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि वह दादा बन गए हैं। उनके बेटे करण और बहू इनायत के घर प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है। नन्ही बच्ची का जन्म 1 अक्टूबर को हुआ।
सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत कार्ड शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। इसके साथ उन्होंने भावुक पोस्ट भी लिखा। कार्ड पर दादा-दादी के रूप में नवजोत सिद्धू और नवजोत कौर सिद्धू के नाम दर्ज हैं, जबकि नाना-नानी के तौर पर मीना और मनिंदर रंधावा का नाम लिखा गया है।
नवजोत सिंह सिद्धू के फैंस और करीबी उन्हें दादा बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मां कात्यायनी की साधना में शामिल हुए थे नवजोत सिद्धू
इससे पहले जुलाई में नवजोत सिंह सिद्धू नौ दिनों के धार्मिक प्रवास पर वृंदावन में रहे थे। उन्होंने गुप्त नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक मां कात्यायनी की साधना की थी। इस दौरान वह मंदिर में आयोजित महायज्ञ में भी शामिल हुए थे।
मंदिर परिसर में नवजोत सिंह सिद्धू को देखते ही श्रद्धालुओं के बीच उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई थी। सुरक्षागार्डों ने श्रद्धालुओं को उनसे दूर कर दिया था।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि वृंदावन और मां कात्यायनी का यह पावन धाम आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है।





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.