सितंबर में नेपाल पहुंचे सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक, 17,425 लोगों ने की यात्रा

HIGHLIGHTS
- सितंबर में नेपाल ने कुल 88,248 अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों का स्वागत किया।
- अगस्त में नेपाल पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या 85,444 थी।
- 2026 के पहले नौ महीनों में 865,920 अंतरराष्ट्रीय पर्यटक नेपाल पहुंचे।
काठमांडू। सितंबर में नेपाल आने वाले विदेशी पर्यटकों में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक रही। इस दौरान कुल 17,425 भारतीय पर्यटक नेपाल पहुंचे। नेपाल में भारतीय पर्यटकों की यह संख्या पिछले साल सितंबर की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है।
नेपाल पर्यटन बोर्ड (एनटीबी) के मुताबिक, शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर में नेपाल ने कुल 88,248 अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का स्वागत किया। अगस्त की तुलना में भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अगस्त में 85,444 अंतरराष्ट्रीय पर्यटक नेपाल पहुंचे थे। इस दौरान भोटेकोशी में आई बाढ़ और भूस्खलनों से मुख्य रूप से मध्य नेपाल प्रभावित हुआ था।
एनटीबी के आंकड़ों के अनुसार, 2026 के पहले नौ महीनों में नेपाल पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की कुल संख्या 865,920 रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले छह प्रतिशत अधिक है। पिछले साल इस अवधि में 815,273 पर्यटक हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचे थे।
टॉप-5 पर्यटक देश
सितंबर में चीन 11,212 पर्यटकों के साथ नेपाल आने वाले विदेशी पर्यटकों के स्रोत बाजार में दूसरे स्थान पर रहा। यह कुल पर्यटकों का 12.71 प्रतिशत है। अमेरिका से 8,299 पर्यटक पहुंचे, जिसकी हिस्सेदारी 9.4 प्रतिशत रही।
श्रीलंका 7,108 पर्यटकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। कुल पर्यटकों में उसकी हिस्सेदारी 8.05 प्रतिशत रही। वहीं, आस्ट्रेलिया से 4,842 पर्यटक नेपाल पहुंचे, जो कुल संख्या का 5.48 प्रतिशत है। आस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर रहा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.