कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक बड़ा बदलाव दिखाया। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया। धूल के कारण दृश्यता काफी कम हो गई और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।तेज हवाओं और धूल के साथ आसमान में घने बादल छा गए, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। दिल्ली के कई हिस्सों में आंधी के बाद झमाझम बारिश भी हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं गुरुग्राम और नोएडा में 70 से 80 किलोमीटर प्र…

मेरठ: सरधना के कालंद चुंगी चौराहे के पास नगर पालिका की तालाब भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। निर्माण कार्य जारी रहने और प्रशासन की ओर से कार्रवाई न होने से नाराज समाजवादी पार्टी के सरधना विधायक अतुल प्रधान मंगलवार को तहसील पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात कर अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। तहसील पहुंचकर विधायक ने एसडीएम से मुलाकात करते हुए तालाब की जमीन पर कब्जे से जुड…

मुजफ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पावटी खुर्द में प्रस्तावित देसी शराब के ठेके को लेकर विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और जनप्रतिनिधि हाथों में तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए ठेका निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि प्रस्तावित स्थल पर ठेका खोला गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि कुटेसरा-पावटी मार्ग पर जिस स्थान पर शराब का ठेका प्रस्तावित है, वहां से रोज…

छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजरते समय अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे चिराईपानी पहाड़ के पास हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जयप्रकाश के रूप में हुई है, जो लैलूंगा थाना क्षेत्र के पाकुट गांव का निवासी था। स्थ…

दिल्ली। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल संसाधन, सिंचाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जानकारी दी कि 1994 के अपर यमुना रिवर बोर्ड समझौते के तहत राजस्थान को उसके हिस्से का पानी उपलब्ध कराने को लेकर दोनों राज्यों के बीच सहमति बन गई है। इस संबंध में सोमवार को औपचारिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ता…

पंजाब: अमृतसर देहात क्षेत्र के कस्बा खिलचियां में मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ संदिग्ध लोग छिपे हुए हैं, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की गई। पुलिस के पहुंचते ही संदिग्धों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसके दौरान हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से दबोच लिया। अमृतसर देहात के एसपी कंवलजीत सिंह चाहल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के प…