राहुल गांधी पर राजीव चंद्रशेखर का हमला, बोले- उनके कई दावे बार-बार गलत साबित हुए

HIGHLIGHTS
- भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर निशाना साधा।
- उन्होंने राहुल गांधी की पिछले 12 साल की राजनीति का जिक्र किया।
- राजीव चंद्रशेखर ने युवाओं और रोजगार को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाए।
नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा नेता और केरल से पार्टी विधायक राजीव चंद्रशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए।
राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “आज मैं आपके सामने राहुल गांधी की पिछले 12 साल की राजनीति को रखना चाहता हूं।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं में असंतोष की बात करते हैं और खुद को युवाओं के अधिकारों का मसीहा और रक्षक बताते हैं।
उन्होंने कहा कि 2014 में जब कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई थी, उस समय कामकाजी आबादी के 70 फीसदी युवाओं के पास न तो शिक्षा थी और न ही कोई हुनर।
‘राहुल गांधी के दावे बार-बार गलत साबित हो रहे’
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि राहुल गांधी यह बताना भूल जाते हैं कि आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी कांग्रेस शासित राज्य केरल में है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ईवीएम को सुनियोजित तरीके से हैक किए जाने का दावा करते हैं, लेकिन यह बात गलत साबित हुई। उनके मुताबिक राहुल गांधी लोकतंत्र की चोरी होने की बात भी कहते हैं, जो बार-बार गलत साबित हुई है।
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी भारत की अर्थव्यवस्था खत्म होने की बात करते हैं, जबकि 7.8 प्रतिशत की दर से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सरकार के अदाणी और अंबानी के लिए काम करने की बात कहते हैं, जबकि उनके मुताबिक अदाणी और अंबानी के सबसे बड़े दोस्त चार राज्यों के कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं।
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि राहुल गांधी ने पुलवामा हमले को सरकार की ओर से चुनाव के लिए प्रायोजित किए जाने की बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने बालाकोट एयरस्ट्राइक होने से इनकार किया था।
चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी पर भाजपा का हमला
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हाल में चुनाव आयोग के मुद्दे पर भी भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ हमला बोला था। भाजपा की ओर से कहा गया था कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है और इसके लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार है।
राहुल गांधी एसआईआर के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। खास तौर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उनके निशाने पर हैं।
इसी के चलते विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.