सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों को पदक से किया सम्मानित, 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी

HIGHLIGHTS
- कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के लोकभवन में किया गया।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए।
- अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 87 इंटरसेप्टर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया गया।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 87 इंटरसेप्टर वाहनों का फ्लैग ऑफ भी किया।
कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रदेश के पहले कीर्ति चक्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी शहीद सुनील सिंह के परिजनों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ को भी सम्मानित किया।
यूपी पुलिस ने लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यक्ति चाहे कितने भी बड़े पद पर क्यों न हो, सुरक्षा के बिना वह निश्चिंत नहीं रह सकता। यूपी पुलिस ने प्रदेश की जनता को सुरक्षा का एहसास कराया है।
उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब यूपी पुलिस के किसी जवान को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।
कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी ने कही ये बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने वह दौर भी देखा है, जब सूर्यास्त के बाद तराई क्षेत्रों में लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल होता था, लेकिन अब स्थिति ऐसी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का चेहरा बदला है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में ऐसा कोई जिला नहीं था, जहां दंगे न हुए हों। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा छह महीने तक चला था और जिलों में माफिया समानांतर सरकार चला रहे थे।
मुख्यमंत्री के मुताबिक, इसी वजह से देश की सबसे अधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप से सबसे पीछे चला गया था। हालांकि अब यूपी और यूपी के लोगों की पहचान बदल गई है।
उन्होंने कहा कि माफियाओं और गुंडों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी जारी रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.